12th board result राजस्थान 1st न्यूूज, बीकानेर। राजस्थान में पांचवी, आठवी और दसवीं बोर्ड के बाद अब बारहवी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को सुबह 10 बजे सीनियर सेकंडरी परीक्षा का परिणाम जारी किया। जिसमें कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम शामिल हैं।

 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर परिणाम ऑनलाइन जारी किया। जबकि बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ बोर्ड कार्यालय से इस प्रक्रिया में जुडे। इस बार बारहवीं की परीक्षा में नौ लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक संपन्न हुई थीं, और पूरे प्रदेश में करीब 6,000 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उल्लेखनीय है कि बारहवीं का परिणाम मात्र 30 दिनों की रिकॉर्ड अवधि में तैयार किया जा रहा है, जो पिछले साल की तुलना में तेज गति का संकेत है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें परिणाम

http://rajeduboard.rajasthan.gov.in

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!