Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिनदहाड़े 12 वर्षीय बच्चे के गुम हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के जीवनरक्षा हॉस्पीटल के पीछे 9 मई की सुबह की है। इस सम्बंध में 10 मई को पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा जो कि उसकी पत्नी के साथ गया हुआ था। जहां पर उसकी पत्नी साफ सफाई के कार्य के लिए गई हुई थी। इसी दौरान उसका बच्चा गायब हो गया। आसपास ढुंढा लेकिन नहीं मिला। परिवादी ने अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment