Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो बच्चों को करंट लगने की खबर सामने आयी है। जिसमें एक की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य घायल हो गया है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के चक 1 एचडब्ल्यूएम में 19 अप्रैल की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में शिवचरण ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि दोपहर को खेत में लालसिंह खेत में फव्वारा चला रहा था। इसी दौरान पानी पीने गया तो मोटर से करंट का झटका लगा। लालसिंह के झटाक लगने पर राहुल ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनो घायल हो गए। दोनो को खाजूवाला अस्पताल लेकर गए। जहां पर लालङ्क्षसह की मौत हो गयी। वहीं राहुल को बीकानेर रैफर किया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment